पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   On Monday, the victim met the SSP to demand the registration of an FIR.

Gorakhpur News: पंक्चर बनाने वाले के नाम पर 100 करोड़ का कारोबार, जांच तेज

Tue, 30 Jun 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
On Monday, the victim met the SSP to demand the registration of an FIR.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी पंक्चर बनाने वाले राज प्रजापति के नाम पर कथित रूप से फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
सोमवार को पीड़ित एफआईआर दर्ज कराने की मांग लेकर एसएसपी से मिला। इसके बाद एसएसपी ने सीओ कैंट आभा सिंह को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राज प्रजापति ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2024 में बहन की शादी के लिए 30 हजार रुपये के लोन की जरूरत होने पर उन्होंने गांव के अमित गुप्ता से संपर्क किया था। आरोप है कि अमित ने लोन दिलाने के नाम पर आधार, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज ले लिए। इस दौरान कई कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। पीड़ित का कहना है कि बाद में इन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम से मेसर्स गड़जेट्रीक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी बना दी गई। कंपनी के नाम से बैंक खाता खोलकर कारोबार भी संचालित किया गया, जबकि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का पर्दाफाश फरवरी 2026 में तब हुआ, जब केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग की जांच में कंपनी का करीब 100 करोड़ रुपये का टर्नओवर और लगभग 28 करोड़ रुपये का सीजीएसटी बकाया सामने आया। इसके बाद मार्च में सीजीएसटी की टीम रामपुर बुजुर्ग स्थित राज प्रजापति की पंक्चर की दुकान पर पहुंची। मौके की स्थिति देखने के बाद अधिकारियों को गड़बड़ी का संदेह हुआ। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed