{"_id":"69c8473def8042c79307047f","slug":"chicken-and-mutton-enthusiasts-ate-to-their-hearts-contentshops-remained-crowded-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1272404-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शौकीनों ने छककर खाया चिकन मटन...दुकानों पर लगी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शौकीनों ने छककर खाया चिकन मटन...दुकानों पर लगी रही भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नवरात्र के समाप्त होते ही नॉनवेज के शौकीनों ने शनिवार को छककर चिकन और मटन खाया। बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे मांस विक्रेताओं के यहां रौनक लौट आई। नॉनवेज के विक्रेताओं के मुताबिक, करीब 600 क्विंटल चिकन और 200 क्विंटल मटन की खपत हुई है।
व्यापारियों के मुताबिक, शनिवार को अचानक बढ़ी मांग के बावजूद कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिससे ग्राहकों को राहत मिली है और खरीदारी में तेजी आई है। चिलमापुर के दुकानदार शाहिद कुरैशी ने बताया कि नवरात्र के दौरान बिक्री काफी कम हो गई थी। अब स्थिति सामान्य हो रही है। बताया कि फिलहाल मटन 840 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं, एक अन्य दुकानदार फाकिर ने बताया कि चिकन की कीमत 220 रुपये प्रति किलो है। नवरात्र के दौरान दुकान बंद कर रखी थी। शनिवार से दोबारा खोला तो बिक्री में तेजी आई है। इधर, ग्राहकों की बढ़ती संख्या से व्यापारियों में उत्साह देखा जा रहा है।
Trending Videos