{"_id":"69c5a605e1f6d9fc2608ab9f","slug":"chiluatal-police-registered-an-fir-on-the-complaint-of-both-the-parties-and-started-investigation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1270164-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट-पथराव, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट-पथराव, कई लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- चिलुआताल पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
- गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
चिलुआताल। थाना क्षेत्र के मानबेला पीरू शहीद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसके बाद जमकर ईंट-पत्थर व लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
प्रथम पक्ष की मांती देवी निवासी मानबेला पीरू शहीद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 25 मार्च की रात करीब 10 बजे गांव के ही सुनीता, बेचू, रबीना, काशिस, करीना और बबलू उसके दरवाजे पर चढ़ आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस मारपीट में खुशबू, चंद्रेश, रूपेश, राजवीर और सरस्वती घायल हो गईं। मांती देवी और खुशबू को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
वहीं दूसरे पक्ष की सुनीता निवासी पीरू शहीद ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया कि उसी रात करीब 10 बजे गांव के ही चंद्रेश, उसकी मां, अंकुर, रूपेश, सरस्वती और खुशबू पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उनके पति बेचू और तीनों बेटियां करीना, रबीना और कशिश घायल हो गईं। थानाप्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos