सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM visited the memorial of freedom fighter Sachindranath Sanyal

Gorakhpur News: सीएम ने किया भारत सेवाश्रम में मां भगवती की प्रतिमा का दर्शन-पूजन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
CM visited the memorial of freedom fighter Sachindranath Sanyal
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम दाउदपुर स्थित भारत सेवाश्रम संघ परिसर में चैत्र नवरात्र पर स्थापित मां भगवती की प्रतिमा का दर्शन किया और विधि-विधान से पूजन कर उनकी आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सचिंद्रनाथ सान्याल स्मारक का अवलोकन करने के साथ ही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को नमन किया।
Trending Videos



भारत सेवाश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले परिसर में बने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सचिंद्रनाथ सान्याल स्मारक का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिसर में स्थापित मां आदिशक्ति की प्रतिमा का दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने परिसर में भारत सेवाश्रम के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद की मूर्ति और योगिराज बाबा गंभीरनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्वामी प्रणवानंद ने नाथपंथ के सिद्ध योगी गंभीरनाथ को आजीवन गुरु के समान सम्मान दिया था। इस कारण, भारत सेवाश्रम और गोरक्षपीठ का आपस में गहरा जुड़ाव है। इस अवसर पर भारत सेवाश्रम के स्थानीय प्रमुख स्वामी निःश्रेयसानंद, अचिन्त्य लाहिड़ी आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने दी श्रीचंद बंसल को भावभीनी श्रद्धांजलि
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर किराना कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद बंसल के बेतियाहाता स्थित आवास पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापारी नेता श्रीचंद बंसल का गत दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की और परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed