फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi to gift the Green City-Madhopur road to Gorakhpur.

UP: सीएम योगी गोरखपुर को देंगे 69.58 करोड़ की सड़क की सौगात, करेंगे ग्रीन सिटी-माधोपुर मार्ग का लोकार्पण

Sun, 09 Aug 2026 01:36 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 09 Aug 2026 01:36 PM IST
सार

गोरखपुर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में जारी कार्यों की श्रृंखला में रोड कनेक्टिविटी की एक और परियोजना पूर्ण कर ली गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली नौतनवां गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है। इसका चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड- 2 ने कराया है।

विज्ञापन
CM Yogi to gift the Green City-Madhopur road to Gorakhpur.
ग्रीन सिटी-माधोपुर मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चौड़ी, मजबूत और चमचमाती सड़कों के लिहाज से सिरमौर बने गोरखपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों रोड कनेक्टिविटी की एक और परियोजना की सौगात मिलने जा रही है। सोमवार (10 अगस्त) को सीएम योगी गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


करीब दो किमी की लंबाई में इस सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपये की लागत आई है। मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर बाद इसे समारोहपूर्वक जनता को समर्पित करेंगे। गोरखपुर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में जारी कार्यों की श्रृंखला में रोड कनेक्टिविटी की एक और परियोजना पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली नौतनवां गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक जाती है। इसका चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड- 2 ने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क चौड़ी हो जाने से ग्रीन सिटी और इससे जुड़ी कॉलोनियों में आवागमन सुगम होने के साथ ही माधोपुर बंधा जाने के लिए भी एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिला है। सड़क के दोनों तरफ ड्रेन का निर्माण कराया गया है ताकि जलनिकासी की भी समुचित व्यवस्था रहे। 

एक माह के भीतर रोड कनेक्टिविटी की तीसरी बार मिलेगी महत्वपूर्ण सौगात
गोरखपुर को एक माह के भीतर रोड कनेक्टिविटी की तीसरी बार महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 690 करोड़ रुपये की लागत से बने 11.6 किमी लंबी भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया था।


इसके बाद उन्होंने 23 जुलाई को 429.49 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए 2.6 किमी लंबे जिले के पहले सिक्सलेन फ्लाई ओवर और 278 करोड़ रुपये की लागत से बने पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक बनी फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया था। अब 10 अगस्त को सीएम योगी 69.58 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की एक और परियोजना का लोकार्पण करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed