सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will complete the rituals of Chaitra Navratri, and will celebrate Shri Ram Janmotsav in the afternoon on Ram Navami

Gorakhpur News: मां सिद्धिदात्री की आराधना कर आज कन्या कन्या पूजन करेंगे सीएम योगी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will complete the rituals of Chaitra Navratri, and will celebrate Shri Ram Janmotsav in the afternoon on Ram Navami
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के अनुष्ठान को पूर्ण करेंगे सीएम योगी, रामनवमी पर दोपहर में श्रीराम जन्मोत्सव मनाएंगे मुख्यमंत्री
Trending Videos




गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि (रामनवमी) पर शुक्रवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना कर कन्या पूजन करेंगे। रामनवमी के उपलक्ष्य में वह दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में स्थित श्रीरामजानकी मंदिर और ओपन एयर थिएटर में आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव में भी सम्मिलित होंगे।



चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर की शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद सीएम योगी, देवी स्वरूपा कन्याओं का पांव पखारकर उनका पूजन करेंगे। उन्हें भोजन कराने के साथ दक्षिणा व उपहार प्रदान करेंगे। कन्या पूजन के साथ वह बटुक भैरव पूजन भी करेंगे। कन्या पूजन का अनुष्ठान सुबह 10:30 बजे से होगा। नवरात्र अनुष्ठान की पूर्णता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनवमी पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





महागौरी की पूजा कर मुख्यमंत्री ने किया हवन, की लोकमंगल की प्रार्थना




गोरखपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार रात गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में विधि विधान से मां महागौरी की पूजा अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार, हवन व आरती के साथ मुख्यमंत्री ने अनुष्ठान पूर्ण किया और मां आदिशक्ति जगतजननी से प्रदेशवासियों के मंगल की प्रार्थना की।
चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन से गोरखनाथ मंदिर में देवी आदिशक्ति भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना का क्रम जारी है। बुधवार को गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र की अष्टमी तिथि पर बृहस्पतिवार रात में मां महागौरी की विधि विधान से आराधना की। इसके बाद उन्होंने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार अष्टमी का हवन किया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ महाष्टमी की आराधना पूर्ण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed