सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coach Guidance System will be integrated with NTES at all stations, providing accurate coach information.

Gorakhpur News: दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Coach Guidance System will be integrated with NTES at all stations, providing accurate coach information.
विज्ञापन
- सभी स्टेशनों पर एनटीईएस से जुड़ेंगे कोच गाइडेंस सिस्टम, कोच की मिलेगी सटीक जानकारी
Trending Videos

- सहजनवां में बन सकता है वंदेभारत का ट्रेन शेड, पहले भटनी में बनाने की थी तैयारी
- पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी


गोरखपुर। सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन दो साल में बनकर तैयार हो जाएगी। पहले चरण में सहजनवां से बांसगांव तक अगले वित्तीय वर्ष तक काम पूरा हो जाएगा। वाराणसी जाने के लिए सहजनवां होकर लखनऊ और गोरखपुर से ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के सभी बड़े स्टेशनों के कोच गाइडेंस सिस्टम को नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। इससे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पहले कोच कहां लगेगा, इसकी सटीक जानकारी मिलेगी। वंदेभारत ट्रेन के मेंटेनेंस के लिए भटनी के अलावा सहजनवां में जमीन तलाशी गई है, डिजाइन तैयार हो रही है। दोनों जगहों का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर बृहस्पतिवार को अपने सभागार में मीडिया कर्मियों से रेलवे की योजनाओं पर बातचीत कर रहे थे। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बताया कि नई रेल लाइनों में खलीलाबाद-बांसी-डुमरियागंज-श्रावस्ती-बहराइच नई रेल लाइन ( 240 किमी), आनंदनगर-महराजगंज-घुघली (31.30 किमी), पनियहवा-छितौनी-तमकुही रोड ( 64.19 किमी) और एटा-कासगंज ( 29 किमी) बनाया जा रहा है। इसके अलावा बुढ़वल-गोंडा, बाराबंकी-बुढ़वल, औडिहार-गोंडा कचहरी तीसरी लाइन और बुढ़वल-गोंडा कचहरी चौथी लाइन निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में 79 किमी लंबाई में दोहरीकरण और तीसरी लाइन का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा अब गोरखपुर-कैंट वाल्मिकीनगर, भटनी-औंडिहार,बलिया-छपरा, कटरा-टिकरी और मऊ-शाहगंज दोहरीकरण परियोजना का कार्य की स्वीकृति मिल गई है, कई जगहों पर काम भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि 171 किमी लंबी मैलानी-नानपारा मीटर गेज के नवीनीकरण की तैयार हो रही है। इस रूट पर जल्द ही विस्टाडोम कोच वाली ट्रेनें चलेंगी।
-

दो चरणों में बनेगा पनियहवा-तमकुही रोड नई रेल लाइन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि पनियहवा-तमकुही रोड नई रेल लाइन का निर्माण 895 करोड़ की लागत से होगा। यह कार्य दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में पनियहवा-मधुबनी (28.35 किमी) तथा द्वितीय चरण में मधुबनी-तमकुही रोड (35.84 किमी) का कार्य होगा। इससे क्षेत्र में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
-
दिवाली के पहले बन जाएगा गोरखपुर में नया एफओबी
महाप्रबंधक ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन पर नया एफओबी दिवाली के पहले बनकर तैयार कर लिया जाएगा। काम तेजी से कराया जा रहा है। इसके बनने से यात्रियों को सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि वाशिंग पिट पर चल रहा काम पूरा हो गया है और टेस्टिंग के तौर पर एक रेक लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed