सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Continuous action is being taken against the patient mafia

मरीज माफिया: BRD मेडिकल कॉलेज में एक एंबुलेंस और दो ऑटो सीज- मरीजों को लेकर निकल रहे थे बाहर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 29 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार देर रात बीआरडी परिसर से आरोग्य हेल्थकेयर सेंटर के नाम से पंजीकृत एक निजी एंबुलेंस (यूपी 62 टी 4387) और दो ऑटो (यूपी 53 जीटी 4764 और यूपी 53 जेटी 6758) मरीजों को लेकर निकल रहे थे। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजर इन वाहनों पर पड़ी।

Continuous action is being taken against the patient mafia
बीआरडी में सीज किया टेंपो और एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में मरीज माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार रात मेडिकल चौकी पुलिस ने एक निजी एंबुलेंस और दो ऑटो को सीज कर दिया। तीनों वाहन बिना किसी आधिकारिक सूचना के मरीजों को लेकर परिसर से बाहर जा रहे थे।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बीआरडी परिसर से आरोग्य हेल्थकेयर सेंटर के नाम से पंजीकृत एक निजी एंबुलेंस (यूपी 62 टी 4387) और दो ऑटो (यूपी 53 जीटी 4764 और यूपी 53 जेटी 6758) मरीजों को लेकर निकल रहे थे। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजर इन वाहनों पर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत मेडिकल चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और वाहनों को रोककर चालकों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और टालमटोल करने लगे।

इससे संदेह और गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बिना अनुमति मरीजों को ले जाने के पीछे क्या कारण था। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तीनों वाहनाें को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed