{"_id":"69bf05bbb171177321029c94","slug":"crowds-of-devotees-gathered-in-temples-since-morning-prayers-aarti-and-worship-took-place-in-homes-and-temples-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1265438-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र: श्रद्धालुओं ने की मां चंद्रघंटा की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र: श्रद्धालुओं ने की मां चंद्रघंटा की आराधना
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। सुबह से ही शहर के विभिन्न माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिरों में भक्तों ने विधि-विधान से पूजा करते हुए मां चंद्रघंटा को फूल, फल और प्रसाद अर्पित किया। कई स्थानों पर दुर्गा सप्तशती का पाठ और भजन-कीर्तन भी आयोजित किए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। वहीं घरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ और आरती कर मां की आराधना की।
महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। शहर के काली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माता को नारियल चुनरी भेंट की। वहीं दाउदपुर काली मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आस्था देखने लायक रही। वहीं शहर से सटे बुढि़या माता मंदिर, तरकुलहा देवी मंदिर, जंगल कौड़िया स्थित दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा करने से साहस, शांति और शक्ति की प्राप्ति होती है तथा जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। नवरात्र के चलते पूरे शहर में भक्ति का माहौल बना हुआ है और मंदिरों में विशेष तैयारियां भी की गई हैं।
Trending Videos