{"_id":"6a7254932fa3c4812106545b","slug":"demands-were-raised-for-50-lakh-in-compensation-a-government-job-for-a-family-member-and-security-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1408481-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मासूम से दरिंदगी के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मासूम से दरिंदगी के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Wed, 05 Aug 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को एसोसिएशन के सभागार में अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मासूम के साथ दरिंदगी और हत्या किए जाने की घटना पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। जुलूस निकालकर कमिश्नर को ज्ञापन भी सौंपा।
अधिवक्ताओं ने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषी को सख्त सजा दिलाई जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। बैठक का संचालन मंत्री चंद्र प्रकाश मिश्र ने किया। प्रदर्शन में अरविंद कुमार पाठक, सचिन कुमार शुक्ला, उपेंद्र धर दूबे, अरुण कुमार मौर्य, उमाशंकर यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।