सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dispute over moving the car back and forth, teenager who tried to intervene was beaten up

Gorakhpur News: गाड़ी आगे-पीछे करने के लिए विवाद, बीच बचाव करने गए किशोर को पीटा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Dispute over moving the car back and forth, teenager who tried to intervene was beaten up
विज्ञापन
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार देर रात हुई घटना
Trending Videos

गोरखपुर। पेट्रोल-डीजल की किल्लत के अफवाह के बीच ही बुधवार रात में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में स्थित एक पेट्रोल पंप पर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी आगे-पीछे करने के विवाद में हुई मारपीट के बीच ही एक किशोर बीच बचाव करने लगा। गुस्साए मनबढ़ किशोर को उठाकर सड़क पर ले गए और फिर पीटने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोर के पिता ने थाने में तहरीर भी दे दी है।
घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, बुधवार रात में अचानक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने वालों की लाइन लग गई। अचानक भीड़ बढ़ने पर पंप कर्मचारियों ने सबको तेल देने के लिए 100 से 200 रुपये का ही पेट्रोल दे रहे थे। सुभाषनगर स्थित पेट्रोल पंप पर लाइन लगी थी। इसी बीच रसूलपुर के एक युवक की बाइक पर पीछे से आए मनबढ़ों ने टक्कर मारते हुए उसे आगे से हटने को कहा। उसने इसका विरोध किया। जिस पर आए मनबढ़ों ने उसे घसीटकर पीटना शुरू कर दिया। अचानक मारपीट होता देखकर लोग वीडियो बनाने लगे और पुलिस को सूचना दी। इतने में सूरजकुंड में रहने वाला एक किशोर बीच बचाव करने की कोशिश करने लगा। मारपीट शांत होते ही आरोपियों ने किशोर को उठाकर सड़क पर ले जाकर पटक दिया। फिर वहीं पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। किशोर को मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर बचाया। किशोर ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद पहुंचे पिता ने मौजूद पुलिस वालों को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed