{"_id":"69bb1608315617ac7e0bc0c2","slug":"district-sports-development-and-promotion-committee-meeting-held-under-the-chairmanship-of-dm-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1262549-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल्द पूरा कराएं शूटिंग रेंज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जल्द पूरा कराएं शूटिंग रेंज का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान डीएम ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रस्तावित शूटिंग रेंज के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिले में खेल गतिविधियों के विकास, खेल परिसरों के रखरखाव और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान जनपद में संचालित मान्यता प्राप्त खेल संघों से संबंधित पंजीकरण की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक खेल संघ का पंजीकरण कराया जाएगा और इसके लिए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा, जिसकी वैधता एक वर्ष की होगी। समय-समय पर नवीनीकरण आवश्यक होगा।
क्षेत्रीय क्रीड़ांगन को आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित करने के कार्य की समीक्षा भी की गई। डीएम ने निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम के चारों ओर सड़क निर्माण और अन्य खेल सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा की गई।
बैठक में रामगढ़ताल क्षेत्र में जल स्तर बढ़ने से खेल गतिविधियों पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी विचार किया गया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं खेल परिसरों में जिम की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
वॉटर स्पोर्ट्स परिसर के संचालन और रखरखाव को लेकर भी चर्चा हुई। खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों के लिए आउटडोर और इंडोर अभ्यास की बेहतर व्यवस्था कराने पर भी विचार किया गया।
Trending Videos