{"_id":"69efd85448c5e51f240a9a44","slug":"dj-attacked-with-knife-panic-at-wedding-ceremony-two-accused-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1303079-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीजे वाले पर चाकू से हमला: शादी का समारोह चल रहा था, DJ पर फरमाइशी गीत को लेकर हुआ विवाद- दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे वाले पर चाकू से हमला: शादी का समारोह चल रहा था, DJ पर फरमाइशी गीत को लेकर हुआ विवाद- दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
सार
कार्यक्रम के दौरान उनका कर्मचारी रवि गुप्ता डीजे संचालन कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही अंकुर आभास गौतम और विजय कुमार यादव ने गाना बदलने को लेकर रवि गुप्ता से कहासुनी शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों युवक गाली-गलौज करते हुए गाना तुरंत बदलने की जिद करने लगे। आरोप है कि समझाने पर मामला और बिगड़ गया। दोनों आरोपियों ने अचानक चाकू निकाल लिया और रवि गुप्ता पर जानलेवा हमला कर दिया।
डीजे पर आए दिन बढ़ रहे हैं बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया पीएसी कैंप क्षेत्र में शनिवार देर रात शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। घटना में डीजे कर्मी रवि गुप्ता चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Trending Videos
पुलिस ने मामले में आरोपी अंकुर आभास गौतम और विजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ला बिछिया पीएसी कैंप निवासी कुशाग्र श्रीवास्तव डीजे का काम करते हैं। कुशाग्र के अनुसार, रविवार रात को भोला कुमार के यहां आयोजित शादी समारोह में उनकी डीजे बुकिंग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उनका कर्मचारी रवि गुप्ता डीजे संचालन कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही अंकुर आभास गौतम और विजय कुमार यादव ने गाना बदलने को लेकर रवि गुप्ता से कहासुनी शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों युवक गाली-गलौज करते हुए गाना तुरंत बदलने की जिद करने लगे।
आरोप है कि समझाने पर मामला और बिगड़ गया। दोनों आरोपियों ने अचानक चाकू निकाल लिया और रवि गुप्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू लगने से रवि गुप्ता के सीने में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
आरोप है कि समझाने पर मामला और बिगड़ गया। दोनों आरोपियों ने अचानक चाकू निकाल लिया और रवि गुप्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू लगने से रवि गुप्ता के सीने में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
बीच-बचाव करने पहुंचे कुशाग्र श्रीवास्तव पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में डीजे संचालक की तहरीर पर दोनों हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में डीजे संचालक की तहरीर पर दोनों हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X