सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relief from the heat wave...night temperature also dropped by four degrees.

Gorakhpur News: लू से मिली राहत...रात का पारा भी चार डिग्री लुढ़का

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Relief from the heat wave...night temperature also dropped by four degrees.
विज्ञापन
- कल से छाएंगे हल्के बादल, 30 और एक मई को गरज के साथ होगी बारिश
Trending Videos

- मौसम में आया बदलाव, दिन और रात के तापमान में आई तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी


गोरखपुर। आठ दिनों तक लू से झुलसाने के बाद अब राहत मिलने लगी है। सोमवार को लू नहीं चला और दिन व रात का तापमान भी नीचे आ गया। वहीं, उत्तर-पश्चिम यूपी में निम्न वायु दाब का क्षेत्र बना हुआ है जिसके चलते वायुमंडल के ऊपरी पर चक्रवात बन रहा है। यह पूर्वांचल होते हुए बिहार की तरफ बढ़ेगा और इसका असर 28 अप्रैल से दिखने लगेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में बादल छाएंगे और 29 को हल्की बारिश और 30 अप्रैल व एक मई को गरज के साथ बारिश की संभावना है।

पिछले आठ दिनों से तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया था। लू के थपेड़ों के बीच लोग झुलस जा रहे थे।
सोमवार को मौसम का मिजाज नरम रहा। दिन में लू नहीं चलने से लोगों ने राहत महसूस की। उमस भरी गर्मी भी नहीं रही। रविवार की रात में भी तापमान नीचे आने से ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मौसम में नमी 74 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि अप्रैल महीने में बीते दस सालों का रिकॉर्ड टूटा है। लगातार आठ दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। लू से अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि ऊपरी वायुमंडल में करीब पांच हजार फीट ऊंचाई पर एक चक्रवाती लाइन बनी हुई जो गोरखपुर होकर बिहार की तरफ बढ़ रही है। इससे 28 अप्रैल से मौसम में तेजी से बदलाव होगा। हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 30 अप्रैल और एक मई को गरज के साथ छींटे पड़ेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में नमी बढ़ रही है इससे उमस भरी गर्मी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed