{"_id":"69f044692f3ecf5c8304aa8d","slug":"video-he-ran-away-with-a-gold-earring-video-of-the-girl-running-and-catching-him-goes-viral-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोने का झुमका लेकर भागने लगे- युवती के दौड़कर पकड़ने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने का झुमका लेकर भागने लगे- युवती के दौड़कर पकड़ने का वीडियो वायरल
कस्बा स्थित एक ज्वेलरी शॉप में सोमवार दोपहर में चांदी की अंगूठी खरीदने के बहाने पहुंचे दो युवक करीब 20 ग्राम सोने की झाली लेकर भाग निकले। युवकों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवकों की तलाश में जुटी है। वार्ड संख्या 17 निवासी अमृता वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर करीब 2:20 बजे वह अपनी दुकान देवांश स्वर्णकला केंद्र पर बैठी थीं। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और चांदी की अंगूठी दिखाने को कहा। जैसे ही वह अंगूठी दिखाने के लिए उठीं, युवकों ने बगल में रखी सोने की झाली की पुड़िया उठा ली। पुड़िया में चार से पांच जोड़ी झाली थीं, जिनका वजन करीब 20 ग्राम था।युवकों को भागते देख अमृता उनके पीछे दौड़ीं और गली तक पहुंचकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। कुछ देर के लिए उन्होंने आरोपियों को पकड़ भी लिया लेकिन दोनों ने उन्हें धक्का देकर खुद को छुड़ा लिया और भाग निकले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।