सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bharat Gaurav train departs for darshan of seven Jyotirlingas

Gorakhpur News: सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराने रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav train departs for darshan of seven Jyotirlingas
विज्ञापन
गोरखपुर से 84 यात्री हुए सवार, तिलक लगाकर स्टेशन हुआ स्वागत
Trending Videos

गोरखपुर। श्रद्धालु यात्रियों को सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराने के लिए गोरखपुर स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सोमवार सुबह 9 बजे रवाना हो गई। ट्रेन में गोरखपुर से कुल 84 यात्री रवाना हुए और रास्ते में कुल 300 यात्री सवार होंगे। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के कर्मचारियों ने यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। नगाड़े की धुन पर कई यात्री थिरकते नजर आए।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (गुजरात), घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (संभाजीनगर) दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान यात्रियों की सहायता के लिए आईआरसीटीसी के मैनेजर उपलब्ध रहेंगे। यात्रा पूरी करने के बाद यह ट्रेन आठ मई को शाम 4:30 बजे वापस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed