{"_id":"69f0464f3d14ac63e308f56d","slug":"a-teenager-in-gorakhpur-met-with-an-accident-while-flying-a-kite-fell-on-a-bar-and-was-struck-through-neck-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्दन के आर-पास घुसी सरिया: पतंग उड़ाते समय हुआ हादसा, पिलर की सरिया पर गिरा- 1 घंटे तड़पते रहा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्दन के आर-पास घुसी सरिया: पतंग उड़ाते समय हुआ हादसा, पिलर की सरिया पर गिरा- 1 घंटे तड़पते रहा किशोर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार
बच्चे की मां अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि उनका बेटा हर्ष श्रीवास्तव सोमवार सुबह करीब 9 बजे छत पर खेल रहा था। दो बार डांटकर नीचे लाने के बाद वह फिर सीढ़ी के टीनशेड पर चढ़कर पतंग उड़ाने लगा। कुछ देर बाद उसकी चीख सुनाई दी। वह मदद के लिए किराएदार आकाश को पुकार रहा था। आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो देखा कि हर्ष पिलर से निकली छड़ में फंसा हुआ है और बुरी तरह घायल है।
घायल बच्चे की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इलाहीबाग के लाला टोली इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पतंग उड़ाते समय छत पर संतुलन बिगड़ने से वह पिलर से निकली लोहे की छड़ पर गिर गया, जिससे छड़ उसके सीने से होते हुए गर्दन के आर-पार हो गई।
घटना के बाद करीब एक घंटे तक किशोर दर्द से तड़पता रहा। परिजन और आसपास के लोग घबराकर मदद के लिए इधर-उधर फोन करते रहे। सूचना पर पहुंची तिवारीपुर थाना पुलिस ने तत्काल एक कारीगर को बुलवाकर छड़ को कटवाया, जिसके बाद घायल अवस्था में ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
Trending Videos

डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तुरंत चार सदस्यीय टीम बनाकर ऑपरेशन किया और सावधानीपूर्वक छड़ को बाहर निकाला। फिलहाल किशोर का इलाज जारी है।
छत पर खेलते समय हुआ हादसा
बच्चे की मां अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि उनका बेटा हर्ष श्रीवास्तव सोमवार सुबह करीब 9 बजे छत पर खेल रहा था। दो बार डांटकर नीचे लाने के बाद वह फिर सीढ़ी के टीनशेड पर चढ़कर पतंग उड़ाने लगा। कुछ देर बाद उसकी चीख सुनाई दी। वह मदद के लिए किराएदार आकाश को पुकार रहा था। आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो देखा कि हर्ष पिलर से निकली छड़ में फंसा हुआ है और बुरी तरह घायल है।
छत पर खेलते समय हुआ हादसा
बच्चे की मां अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि उनका बेटा हर्ष श्रीवास्तव सोमवार सुबह करीब 9 बजे छत पर खेल रहा था। दो बार डांटकर नीचे लाने के बाद वह फिर सीढ़ी के टीनशेड पर चढ़कर पतंग उड़ाने लगा। कुछ देर बाद उसकी चीख सुनाई दी। वह मदद के लिए किराएदार आकाश को पुकार रहा था। आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो देखा कि हर्ष पिलर से निकली छड़ में फंसा हुआ है और बुरी तरह घायल है।
निकालने में बरती गई सावधानी
परिजनों को आशंका थी कि सीधे छड़ निकालने पर जान को खतरा हो सकता है। इसी बीच पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से छड़ को काटा गया।
डॉक्टरों की तत्परता से बची जान
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन कर गर्दन में फंसी छड़ को निकाला। चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने और सावधानी बरतने से किशोर की जान बच गई।

कमेंट
कमेंट X