फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to a fault, electricity in 40 villages was out for seven hours

Gorakhpur News: फाॅल्ट से 40 गांवों की बिजली सात घंटे रही गुल

Fri, 31 Jul 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Due to a fault, electricity in 40 villages was out for seven hours
महावीर छपरा। बरहुआ बिजली उपकेंद्र के सेवई फीडर की 33000 लाइन में बृहस्पतिवार को फाॅल्ट हो गया। इससे लगभग 35 से 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फाॅल्ट सुबह 7:30 बजे हुआ और मरम्मत के बाद दोपहर 2:30 बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इससे गांवों में करीब सात घंटे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान दिखे। मोबाइल चार्जिंग और जरूरी काम भी रुक गए। सेवई फीडर के जेई अवनीश कुमार पांडेय ने बताया कि बरहुआ यार्ड में खराबी होने के कारण मेन सप्लाई बंद हो गई थी। तकनीकी टीम को लगाकर काफी मशक्कत के बाद उसे ठीक कराकर बिजली व्यवस्था बहाल की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed