फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Supervisor's salary withheld, notice to the sanitation inspector

Gorakhpur News: सुपरवाइजर का वेतन रोका, सफाई निरीक्षक को नोटिस

Fri, 31 Jul 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Supervisor's salary withheld, notice to the sanitation inspector
गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने बुधवार सुबह लच्छीपुर वार्ड का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। इस दौरान भगवती चौराहा, शास्त्रीपुरम और साकेतनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। इस पर नगर आयुक्त ने सफाई सुपरवाइजर अमित तिवारी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। वहीं, जोन के सफाई निरीक्षक श्रवण सोनकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे थे। सड़कों पर झाड़ू नहीं लगी थी और नालियां कूड़े व प्लास्टिक से पटी पड़ी थीं। नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि जोनल सेनेटरी अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षक प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण कर सफाई कर्मचारियों व ड्राइवरों की उपस्थिति और सफाई व्यवस्था की नियमित जांच करें। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक कूड़ा संग्रहण वाहन से प्रतिदिन कम से कम 500 घरों से कूड़ा एकत्र किया जाए। इसके अलावा सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हें जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed