फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suthni Waste Management Plant will operate soon

Gorakhpur News: जल्द संचालित होगा सुथनी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

Fri, 31 Jul 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Suthni Waste Management Plant will operate soon
- मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन ने किया निरीक्षण
विज्ञापन



गोरखपुर। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने बृहस्पतिवार को सुथनी स्थित इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोसेसिंग प्लांट कम लर्निंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट परिसर में एनटीपीसी अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने प्लांट का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कर जल्द संचालन शुरू करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मेयर और नगर आयुक्त ने अधिकारियों ने प्लांट परिसर में किए गए पौधरोपण का भी जायजा लिया। उन्होंने पौधों की नियमित सिंचाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परिसर का हरित क्षेत्र सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन


बैठक में प्रथम चरण के सफल ट्रायल के बाद आगे की प्रक्रिया और उसकी समय-सीमा पर चर्चा हुई। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, असिस्टेंट इंजीनियर शैलेश कुमार और एनटीपीसी के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed