फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devotees thronged the Shiva temples, echoing 'Har-Har Mahadev'

Gorakhpur News: शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर महादेव की गूंज

Fri, 31 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged the Shiva temples, echoing 'Har-Har Mahadev'
गोरखपुर। सावन मास बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। पहले दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। यह सिलसिला शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर सुबह से दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर, राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर और अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर के साथ शहर के बेतियाहाता हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, गोरखनाथ मंदिर के शिव मंदिर सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों में स्थापित भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर बृहस्पतिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की ओर से जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

कुनराघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुबह पांच बजे से ही दर्शन-पूजन कर कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही राजघाट स्थित बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में बहुत से श्रद्धालुओं ने भगवान का रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर में बाबा का भजन भी होता रहा। वहीं, अंधियारी बाग के मानसरोवर मंदिर और गोरखनाथ मंदिर में भी श्रद्धालु अपनी आस्था निवेदित की।

रुद्राभिषेक कर शिवपुराण की कथा सुनी : गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम में सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से बृहस्पतिवार को 30 दिवसीय श्रावण महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय रहीं। कार्यक्रम का संचालन अर्चना शर्मा ने किया, जबकि आभार ज्ञापन नीतू श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed