फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University will have extensive participation in the drug-free India campaign

Gorakhpur News: नशा मुक्त भारत अभियान में गोरखपुर विश्वविद्यालय की होगी व्यापक भागीदारी

Fri, 31 Jul 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University will have extensive participation in the drug-free India campaign
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की। बैठक में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय में चल रहे अभियान की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की। कुलाधिपति ने नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने दो अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत–2047’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सभी विश्वविद्यालयों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पिछले वर्षों में नशा मुक्ति अभियान के तहत रैलियां, शपथ ग्रहण, कार्यशालाएं, संगोष्ठियां और एनएसएस, एनसीसी और रोवर्स-रेंजर्स के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों और युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय अभियान को और गति देगा और इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए 100 दिनों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed