सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight vehicles were seized and a fine of Rs 7,40,000 was collected.

Gorakhpur News: नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, वाहनों की हुई जांच

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Eight vehicles were seized and a fine of Rs 7,40,000 was collected.
विज्ञापन
गोरखपुर। जोन पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से जुड़े सभी सीमावर्ती इलाकों में मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर चौकसी बढ़ा दी। अभियान का उद्देश्य अवैध तस्करी, मानव तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना था। अभियान सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की कड़ाई से जांच की गई।
Trending Videos

इस अभियान के दौरान जोन के सभी सीमावर्ती थानों ने कुल 2620 लोगों और 2047 वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 761 वाहनों का चालान किया गया। आठ वाहनों को सीज कर 7,40,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी जोन अशोक जैन ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन चेकिंग जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अवैध तस्करी और अपराध को नियंत्रित किया जा सके। अभियान में स्थानीय जनता ने भी पुलिस को सहयोग दिया और इस प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि इस तरह की लगातार निगरानी और जांच से सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध की दर को कम किया जा सकेगा और सुरक्षा बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed