{"_id":"6a8229dea2d6b3d1020b4eb4","slug":"event-in-memory-of-mahant-digvijay-nath-and-mahant-avaidyanath-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1419396-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमपीपीजी में 18 से शुरू होगी सात दिवसीय व्याख्यानमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमपीपीजी में 18 से शुरू होगी सात दिवसीय व्याख्यानमाला
Mon, 17 Aug 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की स्मृति में आयोजन
- भारतीय ज्ञान परंपरा से साइबर सुरक्षा और स्वास्थ्य तक विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान
गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़ में महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ की स्मृति में सात दिवसीय व्याख्यानमाला का शुभारंभ 18 अगस्त को सुबह 11:40 बजे होगा। उद्घाटन के मुख्य अतिथि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल होंगे।
व्याख्यानमाला में भारतीय ज्ञान परंपरा, दर्शन, मनोविज्ञान, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य और युवा जीवन जैसे विषयों पर विशेषज्ञ विद्यार्थियों व शिक्षकों का मार्गदर्शन करेंगे। 19 अगस्त को प्रो. द्वारका नाथ श्रीवास्तव भगवद्गीता के निष्काम कर्मयोग पर व्याख्यान देंगे। 20 को डॉ. शीला सिंह भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श पर विचार रखेंगी। 21 को प्रो. हरिओम शरण साइबर सुरक्षा, 22 को डॉ. सुशील कुमार तिवारी युवावस्था में पहचान संकट और 23 को डॉ. राजकिशोर सिंह स्वस्थ जीवन पर व्याख्यान देंगे। वहीं, 24 को समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व आईआरएस अधिकारी मेजर विराट मिश्रा होंगे। संयोजिका अर्चिता राय ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में जीवन दृष्टि, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास की समझ विकसित करना है।