सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Experts advise: When buying buckwheat flour, be sure to check its packing date; it spoils quickly.

Gorakhpur News: खराब कुट्टू आटा सेहत के लिए खतरनाक..फूड पॉइजनिंग का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Experts advise: When buying buckwheat flour, be sure to check its packing date; it spoils quickly.
विज्ञापन
विशेषज्ञों की सलाह-कुट्टू का आटा खरीदते समय उसकी पैकिंग डेट जरूर देखें, जल्दी होता है खराब
Trending Videos

खुलने के 15 से 20 दिनों के भीतर इस्तेमाल करने से होता है सुरक्षित


गोरखपुर। चैत्र नवरात्र के दौरान अगर व्रत हैं और कुट्टू के आटे से पूड़ी तैयार कर रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बहुत सारे लोग पिछली बार व्रत में बचे आटे का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं कुछ दुकानदार भी पुराना माल खपा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पैकेट खोलने के बाद कुट्टू के आटे को 15 से 20 दिनों के भीतर ही उपयोग कर लेना चाहिए, वरना इसके खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे आटे से बनी पूड़ी को खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बना रहता है।
एम्स की डायटिशियन सुधा राजपूत ने बताया कि कुट्टू का आटा जल्दी खराब होने वाला खाद्य पदार्थ है। यदि इसे लंबे समय तक खुले या अनुचित तरीके से रखा जाए तो इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कई बार लोग व्रत के दौरान बाजार से एक बार में ज्यादा मात्रा में कुट्टू का आटा खरीद लेते हैं और उसे लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहते हैं। यह आदत खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर, नमी या गर्मी वाले मौसम में आटा जल्दी खराब हो जाता है, जिससे उसमें फंगस या हानिकारक जीवाणु विकसित हो सकते हैं। विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि कुट्टू का आटा खरीदते समय उसकी पैकिंग डेट जरूर देखनी चाहिए। यदि आटा पहले से खुला हुआ हो या उसकी गंध में बदलाव महसूस हो, तो उसे उपयोग में नहीं लाना चाहिए। इसके अलावा आटे को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में, ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए।
फिजिशियन डॉ. सतेंद्रु ने बताया कि व्रत के दौरान हल्का और सुपाच्य भोजन करना जरूरी होता है, लेकिन अगर खाद्य सामग्री ही खराब हो तो इसका उल्टा असर शरीर पर पड़ता है। ऐसे में व्रत के दौरान सावधानी बरतना और ताजे खाद्य पदार्थों का ही सेवन करना बेहद आवश्यक है। व्रत के समय साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed