सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family members cannot believe their son committed such a barbaric act against an innocent child.

मामा ने की मासूम से दरिंदगी: परिजनों को नहीं हो रहा यकीन बेटे ने मासूम से की हैवानियत, नशे में किया था 'पाप'

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 22 Jun 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

गोरखपुर में नौ माह की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि बेटे ने मासूम से हैवानियत की है। जब आरोपी ने खुद कबूल किया तब यकीन हुआ।

Family members cannot believe their son committed such a barbaric act against an innocent child.
घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में नौ माह की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रविवार की सुबह किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। आरोपी के परिजनों को पहले भरोसा नहीं हो रहा था कि बेटे ने इस तरह की हैवानियत की है। 


बाद में आरोपी ने जब खुद जुर्म कबूला तक जाकर उन्हें भरोसा हुआ।बच्ची का बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरु अस्पताल में भर्ती बच्ची का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। एक से दो दिनों में उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के मूल निवासी दंपती पिछले 10 वर्षों से गुलरिहा क्षेत्र में रह रहे हैं। शुक्रवार रात उनकी नौ माह की बेटी अपनी मां के साथ घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे परिजनों की नींद खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। परिवार के लोगों ने रातभर आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन

 

शनिवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने घर से लगभग 500 मीटर दूर एक टीनशेड के पास बच्ची को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। उसके शरीर से खून निकल रहा था। आरोपी मामा ने पूछताछ में उसने नशे की हालत में वारदात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

 

उसने बताया कि शराब के नशे में उसने बच्ची को गोद में उठाया और खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह बच्ची को वहीं छोड़कर वापस घर लौट आया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चिकित्सकीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में सभी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। 
 

परिवार के साथ खाना खाया, मां के सोते ही मासूम को उठा ले गया
मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी मामा चार दिन पहले ही चंडीगढ़ से आया था और अपनी बहन के घर रह रहा था। मासूम की मां ने बताया कि शुक्रवार देर रात आरोपी ने परिवार के साथ खाना खाया और देर रात तक मासूम के साथ ही मोबाइल चलाता रहा। उनके सोते ही चुपके से बेटी को उठा ले गया।
 

मां के मुताबिक, सुबह मामले की जानकारी होने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो मिलने की बात सामने आई है। पुलिस मोबाइल की अन्य गतिविधियों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील का कहना है कि मामले में सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि आरोपी के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed