UP: बाइक-जेसीबी की टक्कर, युवक की मौत- साथी जिला अस्पताल रेफर; बेटे का शव देख मां बेहोश
महुली थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी आदर्श सिंह (22) पुत्र सत्येंद्र सिंह अपने गांव के ही अभय सिंह पुत्र विजय सिंह के साथ बाइक से मुखलिसपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निबिहवा पोखरा के निकट सड़क के नीचे से एक जेसीबी मशीन अचानक सामने आ गई। इससे बाइक और जेसीबी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर निबिहवा पोखरा के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
महुली थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी आदर्श सिंह (22) पुत्र सत्येंद्र सिंह अपने गांव के ही अभय सिंह पुत्र विजय सिंह के साथ बाइक से मुखलिसपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निबिहवा पोखरा के निकट सड़क के नीचे से एक जेसीबी मशीन अचानक सामने आ गई।
इससे बाइक और जेसीबी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आदर्श सिंह को मृत घोषित कर दिया।
आदर्श की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल में मां शीला देवी बेटे का शव देखकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। जबकि पिता सत्येंद्र सिंह भी सदमे में हैं। छोटे भाई आदित्य सिंह और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक की मौत की खबर मिलते ही कोनी गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते रहे।