सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rain makes the weather pleasant in Gorakhpur; people get relief from the heat.

मौसम हुआ सुहाना: तेज उमस भरी गर्मी के बाद बारिश, गोरखपुर में मौसम खुशनुमा- लोगों को मिली गर्मी से राहत

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 22 Jun 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पिछले एक सप्ताह से गोरखपुर में उमस भरी गर्मी का कहर था। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल था। सोमवार को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और उमस लगभग खत्म हो गई।

Rain makes the weather pleasant in Gorakhpur; people get relief from the heat.
मौसम हुआ सुहाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पिछले कई दिनों से तेज उमस भरी गर्मी से परेशान गोरखपुरवासियों को आखिरकार सोमवार दोपहर में राहत मिल गई। अचानक हुई बारिश के बाद शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया। बारिश से तापमान में गिरावट आई और उमस खत्म होने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।

पिछले एक सप्ताह से गोरखपुर में उमस भरी गर्मी का कहर था। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल था। सोमवार को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और उमस लगभग खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर के अलावा आस-पास के देहात क्षेत्र में भी तेज और ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को राहत दिलाई। मौसम सुहाना होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।  मौसम विभाग के अनुसार आगे भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी से राहत जारी रहेगी।  बारिश से पहले अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री के आसपास चल रहा था। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed