{"_id":"6a39223a4bed12cf7607bc8d","slug":"video-weather-takes-a-turn-after-days-of-scorching-heat-people-get-relief-video-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कई दिनों की प्रचंड गर्मी के बाद मौसम का मिजाज बदला, लोगों को मिली राहत- VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दिनों की प्रचंड गर्मी के बाद मौसम का मिजाज बदला, लोगों को मिली राहत- VIDEO
कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के बाद सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर में तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी और पसीने से परेशान आम लोगों को काफी राहत मिली। लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। पिछले कई दिनों से गोरखपुर में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का कहर था। तापमान 38-40 डिग्री के पार था और उमस के कारण पसीने से लोगों का बुरा हाल था। लेकिन सोमवार दोपहर अचानक काले बादल छाए और तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश शुरू हो गई। 15-20 मिनट की बारिश ने पूरे शहर के मौसम को बदल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।