कातिल पिता: गोरखपुर में बाप ने बेटे-बेटी को दिया जहर, दोनों की मौत; वारदात के पीछे की वजह और भी दुखद
घटना के समय बच्चों की मां गोरखपुर में नौकरी पर गई हुई थी। घर में मौजूद बड़ी बेटी ने पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोरखपुर स्थित गीडा थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां पिता पर अपने ही दो मासूम बच्चों को जहर खिलाने का आरोप है। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। पिता पुलिस हिरासत में है।
सत्यम के थे तीन बच्चे
गीडा थाने के बरवार खुर्द निवासी सत्यम पुत्र अनील कन्नौजिया टैंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी शहर में किसी मार्ट में कम करती है। सत्यम गुरुवार को टैंपो चलाकर रात में आया। पत्नी कम से नहीं लौटी थी। इसकी दो बेटियां क्रमशः 12 और आठ वर्ष की और एक पांच वर्षीय पुत्र अक्षत है।
दो को सल्फास खिलाकर मार डाला
रात में आरोपी पिता अपने तीनों बच्चों को सल्फास खिलने लगा। जिस पर 12 वर्षीय बड़ी बेटी भाग गई। परंतु आठ वर्षीय बेटी परी और पांच वर्षीय बेटे अक्षत को सल्फास खिला दिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। लोगों की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार को सबेरे उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
मानसिक रोगी है पिता
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। लोगों के अनुसार आरोपी मानसिक रोगी है। जिसका काफी समय से उपचार हो रहा है। इस संदर्भ में पिपरोली चौकी प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि पिता मानसिक रोगी है। जिसका इलाज काफी समय से चल रहा है। उसने अपने बच्चों को सल्फास खिला दिया था। बच्चों की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पिता हिरासत में है। उससे घटना के बारे में पूछ ताछ कि जा रही है।