सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR lodged against four in stabbing case

Gorakhpur News: चाकू मारने के मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 28 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against four in stabbing case
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव में आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं मुख्य आरोपी चंद्रशेखर का शांतिभंग में चालान किया गया है।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि क्षेत्र के सिंहोरवा निवासी मुलायम और गांव के ही चंद्रशेखर के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश व खेत को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। आरोप है कि इसी दौरान चंद्रशेखर ने मुलायम पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसके पैर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल को पहले सीएचसी भटहट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। अब इस मामले में घायल मुलायम की पत्नी शिल्पी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर,उसके पिता शेषनाथ, भाई मनीष व पत्नी ने पुरानी रंजिश और खेत के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed