फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire breaks out in 250 kVA transformer in Karimnagar; power supply disrupted for 12 hours.

Gorakhpur News: ट्रांसफार्मर जलने और एलटी केबल फाल्ट से 200 घरों के लोगों की रात अंधेरे में कटी

Mon, 27 Jul 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in 250 kVA transformer in Karimnagar; power supply disrupted for 12 hours.
गोरखपुर। उमस भरी गर्मी के बीच राप्तीनगर उपखंड के करीब 200 घरों के लोगों को पूरी रात बिजली संकट का सामना करना पड़ा। करीमनगर में ट्रांसफार्मर जलने और एल्यूमिनियम फैक्ट्री क्षेत्र में एलटी केबल में फॉल्ट की वजह से सात से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को सुबह पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। वहीं मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र क्षेत्र में 11 वोल्ट का तार टूटने से शाम सात से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे आठ हजार घरों के लोग परेशान रहे। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


करीमनगर स्थित एक निजी मैरेज हॉल के पास लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर में शनिवार देर रात करीब 12 बजे के बाद अचानक आग लग गई। इसके चलते ट्रांसफार्मर से जुड़े लगभग 100 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अंशुल ने बताया कि आधी रात के बाद से ही बिजली नहीं थी। रात तो गर्मी में बितानी पड़ी ही, सुबह इंवर्टर भी बंद हो गया। सुबह-सुबह पानी के लिए भी जूझना पड़ा। दूसरे के घरों के नल व बाहर से पानी लाकर भोजन बनाने व नित्य कर्म के लिए व्यवस्था की गई। अमित ने बताया लगभग 12 घंटे तक बिजली कटौती से रविवार का अवकाश भी बेकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एल्यूमिनियम फैक्ट्री के पास भी रात करीब 12 बजे एलटी केबल जल जाने से करीब 100 घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली निगम की टीम ने मरम्मत कार्य कर रविवार सुबह करीब सात बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।

राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि करीमनगर में जले 250 केवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। वहीं, एलटी केबल की खराबी को सुबह सात बजे तक ठीक कर संबंधित क्षेत्र की बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed