सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Food Safety and Drug Administration Department took action

Gorakhpur News: निर्माण स्थल पर नहीं मिला चूहे का अवशेष, तहरी के लिए नमूने

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Food Safety and Drug Administration Department took action
विज्ञापन
गोरखपुर। फलाहार के चावल की तहरी में चूहे के अवशेष मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को ऋद्धि सिद्धि मिष्ठान, बक्शीपुर स्थित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कारखाने में चूहे या उसके अवशेषों की सघन तलाश की गई, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला। विभाग की ओर से यहां तहरी के नमूने लिए गए।
Trending Videos

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह के अनुसार निर्माण स्थल पर सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। दीवारें प्लास्टर व टाइल्सयुक्त मिलीं, बर्तन और स्लैब भी जांचे गए। प्रतिष्ठान संचालक अभिषेक टिबड़ेवाल ने बताया कि फलाहार पूरी सावधानी और पवित्रता के साथ तैयार किया जाता है। तहरी में दिखाई देने वाला पदार्थ अदरक का रेशा भी हो सकता है। विभाग ने फलाहार तहरी का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया है। साथ ही प्रतिष्ठान को नोटिस देकर स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों के लिए एप्रिन और कैप अनिवार्य किया गया है, सफाई का दैनिक रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज करने, कच्चे माल के बिल सुरक्षित रखने, ग्राहक शिकायत निस्तारण की व्यवस्था करने तथा परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed