सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former Sri Lankan fast bowler Chaminda Vaas said India performed well in the T20 World Cup

व्यवसायीकरण पर आधारित है टी-20 मैच: चमिंडा वास ने दिए टिप्स- 'तेज गेंद फेंकने के लिए रनअप और एक्शन अहम'

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
सार

तेज गेंदबाज ने कहा कि भारत दुनिया की श्रेष्ठ टीमों में से एक है। भारत ने कई महान बल्लेबाज और गेंदबाज दिए हैं। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें करोड़ों लोग देश के खेलना चाहते हैं, लेकिन सिर्फ 11 को ही खेलने का मौका मिलता है। अगर फिटनेस के साथ अनुशासन में खेलेंगे तो देश के लिए खेलने का मौका निश्चित ही मिलेगा।

Former Sri Lankan fast bowler Chaminda Vaas said  India performed well in the T20 World Cup
गोरखपुर पहुंचे श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने कहा कि भारतीय टीम में गेंदबाज भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। टी-20 विश्वकप में भारत के वर्ल्ड चैंपियन बनने में तेज गेंदबाजाें ने हर मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज को रनअप और एक्शन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इससे गति तो बढ़ती ही है, शरीर का बैलेंस बना रहता है और चोटिल होने की आशंका कम हो जाती है।

Trending Videos


श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास शनिवार को प्रकाश नारायण क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित हाई परफॉर्मेंस कैंप के दौरान मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि वह पहली बार गोरखपुर आए हैं। यहां खेल का माहौल अच्छा है और संभावनाएं भी ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्रिकेट का स्वरूप अब बहुत बदल चुका है। सफल खिलाड़ी बनने के लिए अनुशासन और फिटनेस बेहद जरूरी है। बिना इनके किसी को भी सफलता नहीं मिल सकती है। अपने समय में बेहतरीन भारतीय बल्लेबाजों की चर्चा करते हुए चामिंडा वास ने कहा कि उस दौरान भारतीय टीम में ओपनर और मध्यमक्रम की बल्लेबाजी बहुत मजबूत थी।

Former Sri Lankan fast bowler Chaminda Vaas said  India performed well in the T20 World Cup
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी एक का नाम लेना मुश्किल है, लेकिन सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली ऐसे बल्लेबाज थे, जिनके सामने गेंदबाजी करने में दिक्कत होती थी। उनके लिए सोचना पड़ता था क्योंकि अच्छी गेंद को भी वे बाउंड्री पार पहुंचाने में नहीं चूकते थे।

बेहतर फिटनेस और अनुशासित रहेंगे तभी खेल पाएंगे
तेज गेंदबाज ने कहा कि भारत दुनिया की श्रेष्ठ टीमों में से एक है। भारत ने कई महान बल्लेबाज और गेंदबाज दिए हैं। क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें करोड़ों लोग देश के खेलना चाहते हैं, लेकिन सिर्फ 11 को ही खेलने का मौका मिलता है। अगर फिटनेस के साथ अनुशासन में खेलेंगे तो देश के लिए खेलने का मौका निश्चित ही मिलेगा।

पूरी तरह व्यवसायीकरण पर आधारित है टी-20 मैच
क्रिकेट के बदलते स्वरूप पर उन्होंने कहा कि टी-20 क्रिकेट टेस्ट से पूरी तरह अलग है। टी-20 क्रिकेट पूरी तरह व्यवसायीकरण पर आधारित है। युवा खिलाड़ी टेस्ट से ज्यादा टी-20 क्रिकेट खेलना पसंद कर रहे हैंं, लेकिन इससे उनके खेल और व्यवहार में कोई फर्क नहीं पड़ता।

Former Sri Lankan fast bowler Chaminda Vaas said  India performed well in the T20 World Cup
खिलाड़ियों से बातचीत करते पूर्व गेंदबाज चामिंडा वास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टी-20 में गेंदबाज के सामने आने वाली चुनौतियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि टी-20 में अगर बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं तो गेंदबाज भी कम नहीं हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने शुरू के तीन मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में टीम खराब प्रदर्शन के कारण सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में श्रीलंका की टीम बेहतर करेगी।

खिलाड़ियों को दिए टिप्स
चामिंडा वास ने खिलाड़ियों का प्रशिक्षण देते हुए कहा कि वह तेज गेंदबाज के रनअप व एक्शन को देखेंगे। ऐसा इसलिए कि फास्ट बॉलिंग में यह सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यहां देशभर के खिलाड़ी एकत्रित हुए हैं। वह अनुशासित हैं तभी यहां आए हैं। क्रिकेट में फिटनेस व अनुशासन के साथ कोई भी समझौता न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed