सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GDA: 'Map Resolution Day' to be organized on the lines of 'Tehsil Diwas'

जीडीए : तहसील दिवस की तर्ज पर आयोजित होगा मानचित्र समाधान दिवस

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
GDA: 'Map Resolution Day' to be organized on the lines of 'Tehsil Diwas'
विज्ञापन
गोरखपुर। मानचित्र संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ बृहस्पतिवार को मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नागरिकों, आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स की मानचित्र संबंधी समस्याओं का एक ही स्थान पर जल्द समाधान सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में पहला मानचित्र समाधान दिवस बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक गोरखपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय स्थित राप्तीनगर सभागार में होगा। आयोजन के दौरान मानचित्र से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। प्राधिकरण ने शहर के आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स तथा आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी मानचित्र संबंधी समस्याएं लेकर कार्यक्रम में पहुंचें और उनका त्वरित समाधान प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने कहा कि इस पहल से मानचित्र स्वीकृति और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण संभव होगा, जिससे नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed