सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, 29.63 lakh voters will cast their votes at 4,626 booths during the panchayat elections.

पंचायत चुनाव: गोरखपुर में 29.63 लाख वोटर, 1273 पंचायतों में 4626 बूथों पर करेंगे मतदान, 900 वोटर प्रति बूथ

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 11 Jun 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद 29,63,142 मतदाता हो गए हैं। कुल 6,03,576 नाम बढ़े और डुप्लीकेट और विस्थापित हुए 5,64,149 मतदाताओं के नाम काटे गए। ऐसे में कुल 39,427 हजार ही मतदाताओं की वृद्धि हुई। 1273 ग्राम पंचायतों में 4626 बूथों पर मतदान होगा। सभी बूथों पर 900 मतदाता मतदान करेंगे। 

In Gorakhpur, 29.63 lakh voters will cast their votes at 4,626 booths during the panchayat elections.
पंचायत चुनाव का मतदाता सूची आने के बाद बीएओ को दिया गया मतदाता सूची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद गांवों में सियासी तापमान चढ़ गया है। भले ही चुनाव का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन अब मतदाता सूची के आधार पर समीकरण बनने-बिगड़ने लगेंगे। बुधवार को मतदाता सूची जारी होने के बाद गांवों के चौपाल पर चाय की चुस्की के दौरान गांव की सरकार बनाने को लेकर चर्चाएं भी होने लगीं।


जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद 29,63,142 मतदाता हो गए हैं। कुल 6,03,576 नाम बढ़े और डुप्लीकेट और विस्थापित हुए 5,64,149 मतदाताओं के नाम काटे गए। ऐसे में कुल 39,427 हजार ही मतदाताओं की वृद्धि हुई। 1273 ग्राम पंचायतों में 4626 बूथों पर मतदान होगा। सभी बूथों पर 900 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार सभी मतदाताओं को उनका अलग स्टेट वोटर नंबर दिया गया है, नौ अक्षर एवं अंक का है। पुनरीक्षण कार्य में लगे 1941 बीएलओ को मतदाता सूची दे दी गई है, उन्हें निर्देश दिया गया है कि गांवों में जाकर लोगों के बीच मतदाता सूची का वाचन करें। पहले दिन कई बूथों पर लोगों ने बीएलओ का इंतजार किया। जब बीएलओ पहुंचेंगे तो लोग अपने नाम देख सकेंगे।

उधर, बुधवार को मतदाता सूची लेकर गांवों में बीएलओ बुधवार दोपहर बाद पहुंचे। कई गांवों में प्रशासक बने निवर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थक भी जुट गए और ज्यादातर गांवों में जुड़े और कटे नामों को देखने के लिए उत्सुकता बढ़ गई। जिन गांवों में बीएलओ नहीं पहुंचे वहां के लोगों ने फोन करके संपर्क साधा। ग्राम प्रधानों और संभावित प्रत्याशियों के घरों पर देर शाम तक समर्थक पहुंचते रहे और चुनाव को लेकर चर्चाएं होती रहीं।

अभी मतदाता सूची को जांचेंगे
बुधवार को दोपहर बाद से ही गांवों में सरगर्मी बढ़ गई है। अभी मतदाता सूची को जांचने में लगे हैं। पहले तो हमें देखना है कि कहीं गड़बड़ी तो नहीं हुई है। अगर समर्थकों का नाम ही नहीं रहेगा तो चुनाव का सारा समीकरण फेल हो जाएगा: राधेश्याम जायसवाल, ग्राम प्रधान, लहसड़ी

अभी मतदाता सूची में देखेंगे कि समर्थकों का नाम तो नहीं कट गया है। शाम से ही बहुत सारे लोगों के फोन भी आए हैं कि उनका नाम तो नहीं कटा। मतदाता सूची से सारे समीकरण बनते-बिगड़ते हैं। इसलिए इसे जांचना बहुत जरूरी है: रवि शंकर, पूर्व प्रधान-डुमरैला
विज्ञापन

जल्द वेबसाइट पर अपलोड होगी मतदाता सूची
अंतिम मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड हो जाएगी। सहायक जिला निवार्चन अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों में मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। सभी बीएलओ को भी सूची उपलब्ध करा दी गई है।

ब्लाॅकवार मतदाताओं की संख्या
ब्लॉक       मतदाता
भटहट   1,71,912
उरुवा 1,56,906
ब्रह्मपुर             1,73,893
जंगल कौड़िया 1,11,125
पिपराइच  1,43,856
गगहा      1,60,987
पाली    1,03,036
कैंपियरगंज 1,76,972
चरगावां   1,46,799
गोला  1,24,973
बड़हलगंज 1,58,643
खोराबार 1,32,920
बेलघाट    1,80,503
सरदारनगर 1,41,410
सहजनवा 1,31,926
पिपरौली 1,77,020
खजनी    1,75,067
बांसगांव 1,40,419
कौड़ीराम   1,50,573
भरोहिया  1,04,202
कुल    29,63,142



     






पिपराइच 1,43,856
गगहा             1,60,987

पाली             1,03,036
कैंपियरगंज 1,76,972

चरगावां            1,46,799
गोला             1,24,973

बड़हलगंज 1,58,643
खोराबार 1,32,920

बेलघाट            1,80,503
सरदारनगर 1,41,410

सहजनवा 1,31,926
पिपरौली 1,77,020

खजनी             1,75,067
बांसगांव 1,40,419

कौड़ीराम 1,50,573
भरोहिया 1,04,202

कुल             29,63,142

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed