{"_id":"6a2a6e340c82c737fe0d946e","slug":"ship-attacked-in-hormuz-youth-from-deoria-dies-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हॉर्मुज में हमला... देवरिया के युवक की मौत, ओमान से ईरान जा रहे जहाज पर हुआ Attack- गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हॉर्मुज में हमला... देवरिया के युवक की मौत, ओमान से ईरान जा रहे जहाज पर हुआ Attack- गांव में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार
बुधवार सुबह छोटे भाई रामप्रवेश चौरसिया ने दुबई से घर पर फोन कर घटना की सूचना दी। बताया कि ओमान से ईरान जा रहे जहाज पर हमला हुआ, जिसमें बड़े भाई शिवानंद की मौत हो गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुए हमले में गोरखपुर के सुरौली गांव के 38 वर्षीय शिवानंद चौरसिया की मौत हो गई। वह जहाज पर इंजन फीटर का काम करते थे। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह छोटे भाई रामप्रवेश चौरसिया ने दुबई से घर पर फोन कर घटना की सूचना दी।
बताया कि ओमान से ईरान जा रहे जहाज पर हमला हुआ, जिसमें बड़े भाई शिवानंद की मौत हो गई। मृतक शिवानंद चौरसिया पुत्र राम जी चौरसिया, निवासी सुरौली, उम्र 38 वर्ष, जहाज पर इंजन फीटर के पद पर कार्यरत थे। आठ माह पहले वह मुंबई से सिंगापुर गए थे। वहां से जहाज पर तैनाती मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस जहाज पर कार्यरत थे, वो ओमान से ईरान जा रहा था। इसी दौरान हॉर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमला हो गया। हमले में शिवानंद की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही सुरौली गांव स्थित घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस फोर्स सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मृतक के दरवाजे पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
https://www.amarujala.com/video-shots/short-videos/strait-of-hormuz-38-2026-06-11