सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakh Pradesh's provincial campaigner Ramesh spoke at the RSS Metropolitan Branch Confluence.

Gorakhpur News: नियमित शाखा ही संघ की नींव

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakh Pradesh's provincial campaigner Ramesh spoke at the RSS Metropolitan Branch Confluence.
विज्ञापन
आरएसएस महानगर के शाखा संगम में बोले गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश
Trending Videos


गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि 100 वर्ष पूर्व डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने शाखा शुरू की थी, जो व्यक्ति निर्माण की एक प्रक्रिया है। नियमित शाखा ही संघ की नींव है। संघ का उद्देश्य संपूर्ण हिंदू समाज का संगठित करना और संगठित समाज को देशभक्त बनाना है।

प्रांत प्रचारक रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उत्तर भाग महानगर की ओर से आयोजित शाखा संगम कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत समरसता का देश है और यह भाव सिर्फ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नित्य प्रतिदिन लगने वाली शाखा में ही दिखती है। संघ शताब्दी वर्ष में पांच परिवर्तनों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाना चाहता है जिसकी आज समाज में स्वीकार्यता भी हुई है। वे पांच परिवर्तन नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव, स्वदेशी भावना और कुटुंब प्रबोधन हैं। कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर, प्रांत संघ चालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, विभाग प्रचारक अजय नारायण, सेवा प्रमुख रविशंकर , प्रवीण, दुर्गा राय, आशुतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed