सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Case 15-Year-Old Boy Elopes with 35-Year-Old Aunt, Police Recover Both

UP: 15 साल के किशोर को 35 वर्षीय चाची से प्यार... दोनों घर से हुए फरार; रिश्तों की मर्यादा हुई तार-तार

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Feb 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

गोरखपुर में एक 15 साल के किशोर को 35 वर्षीय चाची से प्यार हो गया। दोनों घर से भाग गए। हालांकि पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है।

Gorakhpur Case 15-Year-Old Boy Elopes with 35-Year-Old Aunt, Police Recover Both
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर के पीपीगंज थाना इलाके के एक गांव में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने का मामला सामने आया है। गांव का 15 वर्षीय किशोर अपनी 35 वर्षीय चाची के साथ करीब 10 दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में भाग गया था। 
Trending Videos


घटना की जानकारी मिलते ही किशोर के पिता ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका नाबालिग बेटा और उनके छोटे भाई की पत्नी अचानक घर से गायब हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी और दोनों को पकड़ लिया। लेकिन, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही जिसके बाद दोनों को परिजनों के साथ भेज दिया गया।

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि दोनों गोरखपुर में ही रह रहे थे। जानकारी मिलने पर पीपीगंज पुलिस ने दोनों को थाने पर बुलाकर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों 26 जनवरी को घर से निकले थे और विवाह करने की योजना बना रहे थे। 

 

इस दौरान वे शहर के विभिन्न इलाकों में घूमते रहे और किसी रिश्तेदार या परिचित के संपर्क में नहीं आए। रविवार को गोरखपुर की एक पुलिस चौकी की टीम ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखकर पूछताछ की। 

 

जानकारी मिलने पर उन्हें हिरासत में लिया गया और इसकी सूचना पीपीगंज पुलिस को दी गई। इसके बाद पीपीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को थाने लाकर विस्तार से पूछताछ की।

 

इस संबंध में थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे इस प्रकरण में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। थाना प्रभारी के अनुसार किशोर पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर से गया था। फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed