{"_id":"6988fa541f870d221e076a1b","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1223465-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद वन : नए स्वरूप में जल्द दिखेगा, होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद वन : नए स्वरूप में जल्द दिखेगा, होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग ने विनोद वन में पार्किंग और कैंटीन के लिए शुरू की टेंडर प्रक्रिया
- करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से होना है विनोद वन का सुंदरीकरण
गोरखपुर। कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन को जल्द ही नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इसके सुंदरीकरण योजना को लेकर वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में विनोद वन में पार्किंग और कैंटीन के निर्माण व संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, सुंदरीकरण के बाद विनोद वन न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
वन विभाग के अनुसार, विनोद वन को ईको-टूरिज्म मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। योजना के तहत पार्क के भीतर व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा विकसित की जाएगी, जिससे वाहनों की अव्यवस्था खत्म हो सके। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी, जहां स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी। सुंदरीकरण योजना में विनोद वन की प्राकृतिक सुंदरता को बरकरार रखते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाना और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके लिए पार्क में पर्यावरण संबंधी जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड, नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर और पौधों की पहचान से जुड़े साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इससे बच्चों और युवाओं को जैव विविधता के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
Trending Videos