{"_id":"6988f9c6bb2900558b04180d","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1223532-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मोहद्दीपुर-गोरखनाथ में जाम, सड़क पर वाहनों की लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मोहद्दीपुर-गोरखनाथ में जाम, सड़क पर वाहनों की लंबी कतार
विज्ञापन
विज्ञापन
- जाम की वजह से लोगों को करना पड़ा काफी देर तक इंतजार
गोरखपुर। शहर में रविवार को भी कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। शाम के समय मोहद्दीपुर इलाके में अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से लंबा जाम लग गया। इससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। छुट्टी का दिन होने के बावजूद सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बना रहा।
रविवार की वजह से गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने और खिचड़ी मेला घूमने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शहर पहुंचे। श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण गोरखनाथ रोड पर दिन भर वाहनों का दबाव रहा। चारपहिया और दोपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगने से कई बार यातायात पूरी तरह थम सा गया और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग गया।
जाम की एक बड़ी वजह रविवार को आयोजित सीटेट परीक्षा भी रही। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थी और उनके परिजन सुबह से ही सड़कों पर निकल पड़े, जिससे प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव और बढ़ गया। कई केंद्र शहर के व्यस्त इलाकों में होने के कारण वहां तक पहुंचने वाले वाहनों से आसपास की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। मोहद्दीपुर, गोरखनाथ रोड के अलावा आसपास के चौराहों और संपर्क मार्गों पर भी जाम का असर देखने को मिला। जाम के कारण एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हुई। कई वाहन चालकों को कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया।
Trending Videos