{"_id":"698e446d18c0cc98890d2815","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1228537-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जाम से राहत के लिए गोरखपुर शहर चार जोन में बांटा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जाम से राहत के लिए गोरखपुर शहर चार जोन में बांटा गया
विज्ञापन
विज्ञापन
103 पाॅइंट पर टीएसआई तैनात होंगे, हर जोन में यातायात निरीक्षक को जिम्मेदारी
गोरखपुर। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब शहर को चार हिस्सों- बेतियाहाता, धर्मशाला, मोहद्दीपुर और नौसड़ में बांटा जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र में यातायात निरीक्षक की तैनाती की जाएगी।
यह निर्णय एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बृहस्पतिवार देर शाम यातायात व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में लिया। एसएसपी ने सबसे पहले अधिकारियों से जाम लगने के प्रमुख कारणों की जानकारी ली और फिर नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। निर्देशानुसार शहर के चिह्नित 103 पाॅइंट्स पर टीएसआई तैनात किए जाएंगे। उनके सहयोग के लिए यातायात पुलिसकर्मी और होमगार्ड भी ड्यूटी पर रहेंगे। प्रत्येक यातायात निरीक्षक को अपने-अपने क्षेत्र के चिह्नित पाॅइंट्स की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बैठक में यह भी सामने आया कि कई स्थानों और चौराहों पर पीए सिस्टम (आईटीएमएस से संचालित लाउडस्पीकर) उपलब्ध नहीं है। इस पर एसएसपी ने ऐसे स्थलों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। नगर निगम की सहायता से इन स्थानों पर भी पीए सिस्टम लगाए जाएंगे, ताकि यातायात संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। पुलिस प्रशासन का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने से शहर में आवागमन सुचारु होगा और जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी। बैठक में एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ यातायात, कैंट, गोरखनाथ तथा यातायात निरीक्षक मौजूद रहे।
इन पाइंट पर तैनात होंगे टीएसआई
बेतियाहाता चौराहा, कमिश्नर आवास के सामने, बेतियाहाता हनुमान मंदिर, मुंशी प्रेमचंद पार्क, नार्मल तिराहा, पांडेयहाता मोड़, टीडीएम तिराहा, अलहदादपुर, कैंट चौराहा, दाउदपुर तिराहा, एडीजी आवास तिराहा, अंबेडकर चौराहा, तमकुही तिराहा, हरिओम नगर तिराहा, आयकर भवन तिराहा, विश्वविद्यालय गेट, कचहरी रोडवेज के सामने, छात्रसंघ चौराहा, शास्त्री चौराहा, कचहरी चौराहा, टाउनहॉल तिराहा, घोष कंपनी चौराहा, रेती चौराहा और घंटाघर चौराहा, धर्मशाला चौराहा, गोयल गली मोड़, तरंग क्रॉसिंग, झूलेलाल ओवरब्रिज तिराहा, गोरखनाथ मंदिर गेट एक और दो, लेबर तिराहा, इंडस्ट्रियल एलिया मोड़, रामनगर तिराहा, स्पोर्ट्स काॅलेज चौराहा, बरगदवां चौराहा, मोहरीपुर, महुआतर, जटाशंकर तिराहा, गंगेज चौराहा, दुर्गाबाड़ी चौराहा, आर्यनगर चौराहा, सूरजकुंड, ग्रीन सिटी मोड़, बक्शीपुर चौराहा, अग्रसेन तिराहा, विजय चौराहा, गणेश चौराहा, काली मंदिर तिराहा, जीएमपीओ तिराहा, सिटी माॅल तिराहा, रोडवेज तिराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा, यातायात तिराहा, पुलिस लाइन तिराहा, असुरन चौराहा, हुमायूंपुर, हड़हवा फाटक, मोहद्दीपुर चौराहा, आरकेबीके कट तिराहा, कूड़ाघाट तिराहा, एयरपोर्ट के सामने, कुसम्ही बाजार, रामूडीहा सोनबरसा, जगदीशुपर कोनी, जंगल सिकरी तिराहा, बिछिया तिराहा, कौवाबाग तिराहा, पादरी चौराहा, खजांची चौराहा, मेडिकल कॉलेज के सामने, झुंगिया मोड़, राप्तीनगर चौराहा, शाहपुर थाना चौराहा, एचएन सिंह चौराहा, गीता वाटिका रोड, रेलवे जीएम आवास तिराहा, वी पार्क मोड, पांडेय पेट्रोल पंप तिराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, पैडलेगंज चौराहा, नौकायन रोड, हनुमान मंदिर तारा मंडल, चिड़ियाघर, देवरिया बाईपास तिराहा, नौसड़ चौराहा, हार्बर्ट बंधा तिराहा, बर्फखाना तिराहा, नार्मल तिराहा, टीपीनगर चौराहा, टीपीनगर चुंगी मोड़, फलमंडी चौराहा, रुस्तमपुर चौराहा, रुस्तमपुर नहर पुलिया चौराहा, आजाद चौक, बाघागाड़ा, खजनी मोड़, कालेसर, गीडा, सहजनवां, लालडिग्गी चौराहा, इलाहीबाग तिराहा, डोमिनगढ़ पाॅइंट पर टीएसआई तैनात होंगे।
Trending Videos