{"_id":"698eea38929a33f17304d24e","slug":"abhishek-was-murdered-on-suspicion-relationship-two-brothers-caught-him-his-husband-slit-his-throat-2026-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या: दो भाइयों ने पकड़ा, पति ने रेता गला, शरीर पर मिले बर्बरता के 35 निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से अवैध संबंध के शक में हत्या: दो भाइयों ने पकड़ा, पति ने रेता गला, शरीर पर मिले बर्बरता के 35 निशान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 13 Feb 2026 03:14 PM IST
सार
18 वर्षीय अभिषेक सिंह की हत्या का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी पति के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति पर अपनी पत्नी के साथ अभिषेक के अवैध संबंधों का शक था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
गीडा पुलिस ने नौसड़ निवासी अभिषेक सिंह (18) की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी पति फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
Trending Videos
2 of 8
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो और घर के बाहर जुटी महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी पति नौसड़ चौराहे पर फास्टफूड का ठेला चलाता है। आरोपी सगे भाई वहीं काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन सगे भाइयों ने अभिषेक के हाथ-पैर पकड़ लिए और आरोपी पति ने चाकू से गला रेतने के बाद कई वार करके उसे मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
बेटे की मौत पर रोते बिलखते पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहपुर के गीता वाटिका पानी की टंकी के पास आवास विकास कॉलोनी निवासी पवन कुमार और विजय के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
4 of 8
मृतक अभिषेक के घर के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
35 जगह किए थे गंभीर वार
नौसड़, पेवनपुर गांव के निवासी अभिषेक सिंह की बीते छह फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। सात फरवरी को खून से लथपथ उसका शव मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि धारदार हथियार से 35 जगह गंभीर वार किए गए थे। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती दिनों में यह हत्या रंजिश का मामला समझा जा रहा था। जांच आगे बढ़ी तो मामला अवैध संबंध के शक से जुड़ा मिला।
विज्ञापन
5 of 8
अभिषेक हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। प्रारंभिक फुटेज धुंधले होने और कोहरे के कारण आरोपियों की पहचान मुश्किल थी, लेकिन शराब की दुकान और आसपास के अन्य स्थानों के कैमरों की जांच से अहम सुराग हाथ लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।