सब्सक्राइब करें

Gorakhpur News: अवैध संबंध के शक में की गई थी युवक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में- शरीर में थे 35 गंभीर वार

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 02:21 AM IST
सार

पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी नौसड़ चौराहे पर ठेला लगाता था और अभिषेक से उसकी पुरानी दोस्ती थी। दोनों के बीच घर पर आना-जाना था। ठेला लगाने वाले युवक को शक था कि अभिषेक उसकी पत्नी से बातचीत करता है। इसी शक के चलते उसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

विज्ञापन
A young man was murdered on suspicion of having an illicit relationship; two accused are in custody.
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ निवासी अभिषेक सिंह (18) की हत्या रंजिश में नहीं अवैध संबंधों के शक में की गई थी। इसका पर्दाफाश पुलिस की जांच में हुआ। पार्टी के बहाने अभिषेक को घर से ले गए पड़ोस में रहने वाले दोस्त ने दो अन्य युवकों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। पहले आरोपियों ने उसे शराब पिलाई थी।
Trending Videos
A young man was murdered on suspicion of having an illicit relationship; two accused are in custody.
मृतक अभिषेक सिंह की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के बाद मोबाइल फोन लेकर भाग निकले थे। गीडा पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए गए नामजद युवकों को क्लीनचिट दे दी है। पेवनपुर गांव के निवासी अभिषेक सिंह की सात फरवरी की लाश मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
A young man was murdered on suspicion of having an illicit relationship; two accused are in custody.
बेटे की मौत पर रोते बिलखते पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि धारदार हथियार से 35 जगह गंभीर वार किए गए थे। शुरुआती दिनों में यह हत्या रंजिश का मामला समझा जा रहा था, लेकिन पुलिस की ताजा जांच ने मामला पूरी तरह अवैध संबंधों के शक से जुड़ा पाया।
A young man was murdered on suspicion of having an illicit relationship; two accused are in custody.
मृतक अभिषेक के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गीडा थाना पुलिस ने अभिषेक के पिता विजय सिंह की तहरीर पर हरैया गांव निवासी आकाश, अक्षय, निखिल तथा नौसड़ के प्रदीप चौहान और रवि पासवान के खिलाफ रंजिश में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन
A young man was murdered on suspicion of having an illicit relationship; two accused are in custody.
मृतक अभिषेक सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रारंभिक फुटेज धुंधले और कोहरे के कारण पहचान मुश्किल थी, लेकिन शराब दुकान और आसपास के अन्य स्थानों के कैमरों की जांच से अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस ने शराब की दुकान की हार्डडिस्क कब्जे में ली और क्यूआर कोड के जरिये शराब खरीद की पुष्टि की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed