{"_id":"698af992f3bac2642e03ace2","slug":"gorakhpur-priya-murder-case-police-to-conduct-dna-tests-on-vijay-and-rudra-samples-on-court-orders-2026-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'जिसे कभी देखा ही नहीं उसे कैसे अपनाऊं', 'कातिल' विजय और रुद्र की डीएनए जांच, शहर पहुंचा प्रिया का बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'जिसे कभी देखा ही नहीं उसे कैसे अपनाऊं', 'कातिल' विजय और रुद्र की डीएनए जांच, शहर पहुंचा प्रिया का बेटा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Feb 2026 03:25 PM IST
सार
गोरखपुर के प्रिया हत्याकांड में कोर्ट के आदेश पर पुलिस आरोपी विजय और प्रिया के बेटे रुद्र के सैंपल लेकर डीएनए जांच कराएगी। प्रिया का बेटा रुद्र शहर पहुंच गया है। डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
1 of 8
आरोपी पत्नी और विजय संग मृतक प्रिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर के प्रिया हत्याकांड में पुलिस की जांच अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है। सोमवार को प्रिया का बेटा रुद्र शहर पहुंच गया। वह शनिवार को मुंबई से विजय के बड़े भाई संजय साहनी के साथ ट्रेन से रवाना हुआ था।
शहर पहुंचते ही संजय ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद डीएनए जांच की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में अर्जी देकर हत्यारोपी विजय और रुद्र के डीएनए सैंपल की जांच कराने की अनुमति मांगी है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
2 of 8
मृतक प्रिया शेट्ठी की फाइल फोटो और आरोपी युवक
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कोर्ट की अनुमति के बाद विजय और रुद्र दोनों के सैंपल लेकर डीएनए जांच कराई जाएगी। इस जांच से कई अहम सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, पुलिस पूरी प्रक्रिया को कानूनी दायरे में रखते हुए सावधानी से आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
मृतक का पुत्र
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विजय की मां बोलीं-जिसे कभी देखा ही नहीं उसे कैसे अपनाऊं
हत्यारोपी विजय साहनी की मां कपूरी देवी ने रुद्र को अपनाने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिसे वह जानती तक नहीं हैं, उसे अपने घर में पनाह नहीं दे सकतीं। उनका कहना है कि पूरे मामले ने परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया है और वे किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखना चाहती हैं।
4 of 8
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव, जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सौतेली बहनों ने शहर आने से किया इन्कार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रिया के बेटे (13) रुद्र के साथ उसकी सौतेली बहनें किरन जायसवाल और आयुषी शेट्टी भी शहर आने वाली थी, लेकिन उन्होंने आने से इन्कार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने रुद्र की जिम्मेदारी जांच तक विजय के बड़े भाई संजय को सौंपी है। संजय कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद रुद्र को पुलिस के सामने पेश करेगा। हालांकि, अब तक इस बारे में घर के अन्य सदस्यों को पूरी जानकारी नहीं दी गई है। संजय के परिजनों ने भी उसके व रुद्र के आने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
5 of 8
गोरखपुर में झाड़ियों में मिला था निर्वस्त्र शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया का बेटा और विजय का बड़ा भाई सोमवार को शहर पहुंचे हैं। संजय ने पुलिस से संपर्क भी किया था। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।- अनुराग सिंह, सीओ, कैंपियरगंज
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।