{"_id":"69c5a683fe4b1d66a203cc37","slug":"gorakhpur-university-released-the-seniority-list-of-aided-colleges-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1270842-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जारी की अनुदानित कॉलेजों की वरिष्ठता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय ने जारी की अनुदानित कॉलेजों की वरिष्ठता सूची
विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तियों के लिए सात अप्रैल तक का समय
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की नवीन अनंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित की है। विश्वविद्यालय ने शिक्षकों और प्राचार्यों को इस सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सात अप्रैल तक का समय दिया है।
विश्वविद्यालय के पत्र में बताया गया है कि आचार्य, सहयुक्त आचार्य, सहायक आचार्य और प्राचार्य पदों के लिए अलग-अलग पदवार सूची तैयार की गई है। यह सूची पूर्व में गठित समिति की 17 मार्च की बैठक में दी गई संस्तुतियों के आधार पर बनाई गई है। सूची में दर्ज किसी भी विवरण पर यदि किसी शिक्षक या प्राचार्य को आपत्ति हो, तो वह निर्धारित प्रारूप और आवश्यक साक्ष्यों के साथ अपनी शिकायत विश्वविद्यालय के अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में समय सीमा के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं। समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों और प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे इस सूचना को शिक्षकों तक पहुंचाएं। साथ ही आईटी सेल को सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट और संबंधित महाविद्यालयों के लॉगिन पोर्टल पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos