{"_id":"6a62843dcab3a891c509c5f5","slug":"government-jobs-provided-to-9-lakh-youths-without-discrimination-over-the-course-of-9-years-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1395466-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नौकरियों में बिना भेदभाव होता है चयन : सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नौकरियों में बिना भेदभाव होता है चयन : सीएम योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब नौकरियों में बिना भेदभाव चयन होता है और इसमें गोरखपुर के नौजवानों को भी पर्याप्त अवसर मिल रहा है। उनकी सरकार ने पिछले 9 वर्षों के दौरान बिना भेदभाव नौ लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में यह संभव नहीं था।
देवरिया बाईपास मार्ग पर पंचमुखी मंदिर के पास जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जिला एक-उत्पाद योजना से पारंपरिक उद्योगों को पुनर्जीवित किया गया। सवा तीन करोड़ युवाओं, कारीगरों ने अपने उद्यम शुरू किए। 65 लाख नौजवानों को निजी निवेश के माध्यम से नौकरी और रोजगार प्राप्त हुआ है।
औने-पौने दामों पर बेच दिया था 21 चीनी मिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2007 से 2017 तक प्रदेश की 29 चीनी मिलों को तत्कालीन कांग्रेस और सपा सरकारों ने बंद कर दिया। इनमें से 21 चीनी मिलों को औने-पौने दामों पर बेच दिया गया। पडरौना चीनी मिल को महज दो करोड़ में बेचा गया जबकि उसका स्क्रैप इससे कई गुना अधिक था, जमीन की कीमत तो 200 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
समारोह में कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सीएम ने फीता काटकर किया सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण
समारोह स्थल पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर कुछ दूर तक फ्लाईओवर का भ्रमण और निरीक्षण किया। गुब्बारे उड़ाए। शिलापट्ट के बगल में खड़े होकर फोटो खिंचवाने के बाद वह फ्लाईओवर की यात्रा करते हुए जनसभा स्थल तक पहुंचे।
स्वच्छता पर ध्यान देने और पौधारोपण का किया आह्वान
मुख्यमंत्री ने जनसभा में उपस्थित लोगों से बरसात के मौसम में विशेष तौर पर सफाई और स्वच्छता पर ध्यान देने के साथ ही खाली स्थान पर पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कूड़ा सड़क पर न फेंकें और न ही नाली में डालें। नालों पर अतिक्रमण न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां एक तरफ रामगढ़ताल है तो दूसरी तरफ चिलुआताल। इसी तरह एक तरफ राप्ती नदी है तो दूसरी तरफ गोर्रा नदी है। यहां जल ही जल है। रेनवाटर हार्वेस्टिंग की प्रेरणा देते हुए सीएम ने कहा कि हमें वर्षा की एक-एक बूंद बचाने की आवश्यकता है।स्वागत करते हुए गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने कहा कि सीएम योगी ने जबसे प्रदेश की सत्ता संभाली, तबसे कानून व्यवस्था लगातार मजबूत बनी और विकास कार्यों में अभूतपूर्व प्रगति हुई।
मुख्यमंत्री ने ली सांसद रवि किशन की चुटकी
मुख्यमंत्री योगी ने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। कहा, मैंने देखा कि एक दिन बारिश हुई थी तो रवि किशन पानी में घुसकर जा रहे थे। अपने हाथ से नाली साफ कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि अतिक्रमण हटवा दीजिए, पानी अपने आप निकल जाएगा। योगी ने कहा, सुना है रवि किशन ने दावत दी थी। कितने लोगों को भोजन कराया। इस पर पांच लोगों ने हाथ उठाए। सीएम हंसते हुए बोले, दोनों हाथ मत उठाइए। इसके बाद एक व्यक्ति ने एक हाथ नीचे कर लिया। इस पर योगी ने चुटकी लेते हुए कहा, यानी चार लोगों को ही खाना खिलाया और मुझको इन्होंने 50 हजार लोगों को भोजन कराने की जानकारी दी थी। इसी बीच, मंच पर मौजूद रवि किशन पीछे से बोले, महाराज जी, पूरे क्षेत्र को भोजन कराया था।
गोरखपुर का भविष्य अति उज्ज्वल कर दिया है सीएम ने : रविकिशन
लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर का भविष्य अति उज्ज्वल कर दिया है। जिस गोरखपुर को टूटी सड़क और फूटी किस्मत के लिए जाना जाता था, उस गोरखपुर की धरती आज सीएम योगी के विजन से सिक्सलेन फ्लाईओवर देख रही है।
सीएम योगी के हाथों गोरखपुर को मिल रही हर हफ्ते नई सौगात : डॉ. मंगलेश
मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों हर हफ्ते गोरखपुर को नए-नए विकास कार्यों की सौगात मिलती है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर के विकास में नित नए आयाम जुड़ते जा रहे हैं।