फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated the project, and vehicles began speeding along.

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी को मिली पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात

Fri, 24 Jul 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath inaugurated the project, and vehicles began speeding along.
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण फिर सरपट दौड़ने लगे वाहन
विज्ञापन

- तीन साल चार महीने में बनकर तैयार हुआ 2.6 किमी लंबा फ्लाईओवर
- सीएम ने 995 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास


गोरखपुर। गोरक्षनगरी के विकास में बृहस्पतिवार को एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। तीन साल चार महीने में बनकर तैयार हुए 2.6 किमी लंबे शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहरवासियों को सौगात दी। लोकार्पण के बाद वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया। रंगबिरंगी लाइटों के बीच फर्राटा भरते वाहन विकास के पथ पर बढ़ते शहर की गवाही दे रहे थे। विकास की दृष्टि इस फ्लाईओवर को काफी अहम माना जा रहा है। देवरिया, कुशीनगर से लखनऊ और वाराणसी जाने वाले लोग फर्राटा भरते बिना जाम में फंसे चले जाएंगे।
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल 2.6 किमी लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर को महज तीन साल 5 महीने में बनकर तैयार करा लिया गया। इसे बनाने में करीब 429 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री ने देवरिया बाईपास तिराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास आयोजित जनसभा के मंच से 995 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।इसमें सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का लोकार्पण और 181.77 करोड़ रुपये की 10 विकास परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रही गोरक्षनगरी को पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर और पैड़लेगंज-फिराक चौक तक फोरलेन सड़क की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर आवागमन को आसान बनाने का माध्यम है। इसके माध्यम जितने तेज होंगे और आवागमन जितना सुगम होगा, उतनी ही तीव्र गति से प्रगति भी होगी। प्रगति से समृद्धि अपने आप ही आएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना के अभियान को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब तीन घंटे में पहुंच जाते हैं लखनऊ
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लखनऊ जाने में 7 से 8 घंटे लगते थे, अब यह दूरी साढ़े तीन घंटे में ही तय हो जाती है। इसी तरह वाराणसी जाने में 5 से 6 घंटे की बजाय केवल ढाई घंटे लगते हैं। गोरखपुर से 14 फ्लाइट्स चल रही हैं। रेलवे की कनेक्टिविटी भी बेहतरीन हुई है। अब यहां से वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेन चल रही हैं, अच्छे स्टेशन बन रहे हैं।

---

सिक्सलेन फ्लाईओवर : एक नजर में
लागत : 429 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये
कुल लंबाई : 2.658 किमी
कार्य प्रारंभ : फरवरी 2023
कार्य पूर्ण : जून 2026

सपा ने नौजवानों को बेरोजगार करने का किया था पाप
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने नौजवानों को बेरोजगार करने का पाप किया था। सपा शासन में कभी नौकरी निकली भी तो उस पर उसी पार्टी के लोग युवाओं से छल करते थे। नौकरियों पर सैफई सिंडिकेट का कब्जा हो जाता था। सपा ने न सिर्फ नौकरियों पर डकैती डाली बल्कि उसने नौजवानों के अधिकार कम कर उन्हें ठगने का भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed