{"_id":"6a62838ee53600f0d307ca0d","slug":"the-program-began-with-schools-located-in-bhauvapar-and-vyavhariya-in-the-piprauli-development-block-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1395400-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय : गोद लिए गांवों में शुरू हुईं दीक्षांत समारोह की प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय : गोद लिए गांवों में शुरू हुईं दीक्षांत समारोह की प्रतियोगिताएं
Fri, 24 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए गांवों में दीक्षांत समारोह के अंर्तगत शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया। पहले चरण में पिपरौली और पिपराइच विकास खंड के पांच गांवों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच भाषण, पोस्टर और कहानी-कथन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत पिपरौली विकास खंड के भौवापार और व्यवहरिया स्थित विद्यालयों से हुई, जहां 66 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अगले चरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के समन्वयक प्रो. सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में डॉ. प्रदीप साहनी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. सुमन कन्नौजिया, डॉ. श्री प्रकाश सिंह और डॉ. दीपक सिंह ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया।