{"_id":"69bf052b425b61b12a00069f","slug":"illegal-refilling-business-is-secretly-going-on-in-the-city-gas-is-being-filled-at-rs-280-per-kg-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1265476-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैस सिलिंडर की कालाबारी में दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैस सिलिंडर की कालाबारी में दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में घरेलू गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बशारतपुर इलाके में दुकानदार सिद्धार्थ रौनियार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि शुक्रवार को वह घरेलू गैस सिलिंडरों से अवैध रूप से रिफिलिंग कर कालाबाजारी कर रहा था, जिसे आपूर्ति विभाग ने पकड़ा था।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को आपूर्ति विभाग के छापा के दौरान दुकानदार को रंगे हाथों गैस रिफिलिंग करते पकड़ा गया था। मौके से रिफिलिंग से जुड़े उपकरण भी बरामद किए गए। इसके बाद संबंधित थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि शहर में लंबे समय से चोरी-छिपे अवैध रिफिलिंग का धंधा चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोग घरेलू सिलिंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलिंडरों में भरकर करीब 280 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। लोगों से भी अपील की गई है कि अवैध रूप से गैस भरवाने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
Trending Videos